मल्लीताल क्षेत्र में रेस्टोरेंट में कूकर फटने से दो रेस्टोरेंट कर्मी घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल न्यू पालिका बाजार के एक रेस्टोरेंट में सुबह सवेरे कर्मचारियों ने गैस में छोले से भरा कूकर चढ़ाया था। इस दौरान रेस्टोरेंट में कर्मी काम कर रहे थे। रेस्टोरेंट में गैस के ऊपर रखे कूकर में अचानक ब्लाट हुआ।