चौपारण: चयकला मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर के पिता का निधन, शोक की लहर
चौपारण के चयकला मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर के पिता का निधन। चौपारण थाना क्षेत्र के चयकला में मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर के पिता का बुधवार अहले सुबह 1:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। दोपहर 2 बजे चयकला में जनाजे की नमाज अदा की गई। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।