पटना ग्रामीण: BSEB के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिना नोटिस दिए इंटरव्यू कैंसिल करने का बोर्ड पर आरोप
पटना स्थित BSEB कार्यालय के पास सैकड़ों की संख्या में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि आज इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। लेकिन, इसे बिना नोटिस दिए कैंसिल कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह में पटना पहुंचे थे। इसके बाद पता चला कि इंटरव्यू कैंसिल कर दिया गया है।