सासाराम: सासाराम स्टेशन पर बाल तस्करी का पर्दाफाश, दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार
रेलवे पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम क़रीब 4 बजे से आपरेशन आहट के तहत आरपीएफ सासाराम और बचपन बचाओ आंदोलन संस्था की संयुक्त कार्रवाई में सासाराम रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया। मुम्बई मेल ट्रेन से 08 नाबालिग लड़कों को ले जा रहे दो तस्करों—सोनू (गया) और ब्रह्मदेव यादव (पकड़ी, गया)—को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चो