ललितपुर: भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन,DM को सौंपा ज्ञापन,मुआवजा की मांग
जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है,जनपद में अधिक वारिश होने के कारण फसल खराब होने के चलते किसानों ने प्रदर्शन किया है,डीएम अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौपते हुए बताया,अधिक बारिश होने के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, किसानों ने फसल का उचित मुआवजा और बीमा दिलाए जाने की डीएम से मांग की हैं।