पलवल: घुघेरा गांव में दो मंजिला मकान से कैश-जेवर की चोरी, पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी और संदूक तोड़े
Palwal, Palwal | Sep 1, 2025 पलवल के घूघेरा गांव में चोरों एक दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। चोर मकान की ऊपरी मंजिल में पीछे के रास्ते से घुसे। उन्होंने कमरों में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर चोरी की। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।