आरा: तीयर थाना क्षेत्र के कमरीयाव गांव के समीप ऑटो पलटने से दो बुजुर्ग महिलाएं जख्मी, दोनों बिहिया जा रही थीं
Arrah, Bhojpur | Dec 21, 2025 तीयर थाना क्षेत्र के कमरीयाव गांव के समीप ऑटो पलटने से दो बुजुर्ग महिला जख्मी दोनों ऑटो पर सवार होकर कमरीयांव से बिहिया बाजार जा रही थी। उसी दौरान कमरीयावं गांव के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। जिससे दोनों जख्मी हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया।