मुसाबनी प्रखंड स्थित ucil, कंपनी की जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी से कंपनी अधिकारी आरके मोदी की बाइक (जेएच जीरो 5वी 0756) की चोरी हो गई। घटना देर शाम ucil कॉलोनी की क्वार्टर संख्या सी/48/192 की है। चोरी की घटना की लिखित शिकायत कम्पनी अधिकारी आरके मोदी ने जादूगोड़ा थाने में की है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।