बहराइच: बहराइच पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कहा, दंगाइयों को भोज करने वालों को नकारती रहेगी जनता
शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व बहराइच जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए सपा सुप्रीमो पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दंगाइयों को भोज करने वालों को जानता नकारती रहेगी।