तुपुदाना ओपी क्षेत्र के शतरंजी बाजार के पास सोमवार देर रात करीब दस बजे बाइक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।