गिरिडीह: कला संगम के तत्वावधान में गीत प्रतियोगिता सीजन-12 का सेमीफाइनल बर्नवाल धर्मशाला में हुआ संपन्न
कला संगम के तत्वावधान में स्व. नन्द किशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन-12 का सेमीफाइनल शनिवार को बर्नवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीपीआरओ अंजना भारती ने कहा कला को बढ़ावा देने के लिए कला संगम का यह प्रयास सराहनीय है। प्रतिभागियों को सफलता के लिए बहुत शुभकामनाएं। समाज में कला का बहुत बड़ा महत्व है।