सिकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरौल पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में सरकारी टीचर की मौत के बाद पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा घटना की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया गया है। सरकारी टीचर की सड़क हादसे में शनिवार की दोपहर मौत हो गई थी और उसके गोद में बैठे दो मासूम बच्चों भी जख्मी हो गए थे जिन्हें अस्पताल में इलाज कराया गया था।