पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु से मिलकर शिकायत की कि क्षेत्र की चार बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाया गया है, जहां उन्हें कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है।