जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित करणी नगर में एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवार के सभी सदस्य अपने रिश्तेदार के दौलतपुरा गांव शादी में गए हुए थे,पीछे से चोर घर में रखें लाखों रुपए और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गए। शादी समारोह से घर लौटने पर कमरे के ताले टूटे हुए मिले।