देवीपुर: अचानक आई तेज बारिश और आंधी से कई दुकानों की छावनी उड़ी
शुक्रवार देर रात यानी 1:00 बजे के लगभग अचानक तेज आंधी और बारिश से देवीपुर चौक के कई गुमटी के ऊपर का छावनी उजड़ गया वही अचानक बारिश के कारण किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है कई किसानों ने आज शनिवार को करीब 9:00 बजे बताया कि अचानक बारिश हो जाने के कारण खेत में लगा गेहूं का फसल और सब्जी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है और काफी नुकसान हुआ है