कोल: अलीगढ़ में रमज़ान में रोज़ा न रखने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी विवाद पर इस्लामिक स्कॉलर ने कहा- इस्लाम में है सहूलियत
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय विवादों में घिर गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दौरान रोज़ा न रखने और एनर्जी ड्रिंक पीने पर धर्मगुरुओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी इस्लाम के खिलाफ बताते हुए कहा कि जानबूझकर रोजा छोड़ने सबसे बड़ा गुनाह है।