Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

जोगिंदर नगर: जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा ने आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया, पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

Jogindarnagar, Mandi | Jul 5, 2025
जोगिंदरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने हाल ही में जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खद्दर,तुलाह,खड़िहार व लांगणा में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए गांवों का शनिवार शाम 4 बजे दौरा किया। इस संवेदनशीलता से भरे दौरे के दौरान विधायक राणा ने स्थानीय निवासियों से सीधे बातचीत की और उनकी दुखभरी कहानियों व समस्याओं को गहराई से सुना।

MORE NEWS

बीड़ बिलिंग की वादियों में आगाज हुआ बीड़ समर कार्निवाल 2026 का** विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक व्यापारी पहुंचे बीड़ के मेला मैदान में *फ्रेंड्स इवेंट कंपनी नगरोटा के सौजन्य से हो रहा पहली बार आयोजन** 11 जुलाई से 26 जुलाई तक होगा आयोजन** 15 से 19 जुलाई तक होगी सांस्कृतिक संध्याएं** प्रदेश के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को दिया जाएगा मौका #journalistshivwalia #birbilling_the_india_first_highest_paragliding_site #birsummercarnival2026

बीड़ बिलिंग की वादियों में आगाज हुआ बीड़ समर कार्निवाल 2026 का** विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक व्यापारी पहुंचे बीड़ के मेला मैदान में *फ्रेंड्स इवेंट कंपनी नगरोटा के सौजन्य से हो रहा पहली बार आयोजन** 11 जुलाई से 26 जुलाई तक होगा आयोजन** 15 से 19 जुलाई तक होगी सांस्कृतिक संध्याएं** प्रदेश के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को दिया जाएगा मौका #journalistshivwalia #birbilling_the_india_first_highest_paragliding_site #birsummercarnival2026

Jogindarnagar, Mandi | Jul 11, 2026

आरजीएम गवर्नमेंट कॉलेज, जोगिंदर नगर में एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जोगिंदर नगर, शिव कुमार। 
राजीव गांधी मेमोरियल (आरजीएम) गवर्नमेंट कॉलेज, जोगिंदर नगर में शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ परिसर के संकल्प को साकार करते हुए एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर की नालियों तथा आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान में एनसीसी और एनएसएस के 55 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर 1:40 बजे से 3:00 बजे तक चले इस श्रमदान के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की मुख्य नालियों, गलियारों और खेल मैदान के आसपास फैले प्लास्टिक, पत्तों एवं अन्य कचरे को साफ किया। छात्रों ने टीमों में विभाजित होकर झाड़ू, दस्ताने एवं अन्य सफाई उपकरणों की सहायता से पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया तथा एकत्रित कचरे का निर्धारित स्थान पर उचित निस्तारण किया।

अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) स्मृति ठाकुर तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्रवण सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा मानसून के मौसम में जलजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

महाविद्यालय के समीप स्थित नाली में वर्षा ऋतु के दौरान अक्सर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे गंदगी फैलने और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वयंसेवकों द्वारा किया गया यह श्रमदान परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रकाश चंद ने स्वयंसेवकों के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आरजीएम गवर्नमेंट कॉलेज, जोगिंदर नगर का यह प्रयास स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल परिसर निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

आरजीएम गवर्नमेंट कॉलेज, जोगिंदर नगर में एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान जोगिंदर नगर, शिव कुमार। राजीव गांधी मेमोरियल (आरजीएम) गवर्नमेंट कॉलेज, जोगिंदर नगर में शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ परिसर के संकल्प को साकार करते हुए एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर की नालियों तथा आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में एनसीसी और एनएसएस के 55 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर 1:40 बजे से 3:00 बजे तक चले इस श्रमदान के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की मुख्य नालियों, गलियारों और खेल मैदान के आसपास फैले प्लास्टिक, पत्तों एवं अन्य कचरे को साफ किया। छात्रों ने टीमों में विभाजित होकर झाड़ू, दस्ताने एवं अन्य सफाई उपकरणों की सहायता से पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया तथा एकत्रित कचरे का निर्धारित स्थान पर उचित निस्तारण किया। अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) स्मृति ठाकुर तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्रवण सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा मानसून के मौसम में जलजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के समीप स्थित नाली में वर्षा ऋतु के दौरान अक्सर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे गंदगी फैलने और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वयंसेवकों द्वारा किया गया यह श्रमदान परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रकाश चंद ने स्वयंसेवकों के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आरजीएम गवर्नमेंट कॉलेज, जोगिंदर नगर का यह प्रयास स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल परिसर निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

Jogindarnagar, Mandi | Jul 11, 2026

*बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जागरूक होना जरूरी : बालम राम वर्मा* 
 *जोगिंदर नगर , शिव कुमार।* 
महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोहग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ चौंतड़ा बालम राम वर्मा ने की, जबकि प्रधानाचार्य दुर्गा सिंह मुख्य अतिथि रहे।
आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक संतोष कुमारी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी तथा वीडियो के माध्यम से स्वच्छता के सही तरीके बताए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कन्या भ्रूण हत्या और भ्रूण में लिंग जांच को गंभीर अपराध बताते हुए इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
सीडीपीओ बालम राम वर्मा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

*बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जागरूक होना जरूरी : बालम राम वर्मा* *जोगिंदर नगर , शिव कुमार।* महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोहग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ चौंतड़ा बालम राम वर्मा ने की, जबकि प्रधानाचार्य दुर्गा सिंह मुख्य अतिथि रहे। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक संतोष कुमारी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी तथा वीडियो के माध्यम से स्वच्छता के सही तरीके बताए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कन्या भ्रूण हत्या और भ्रूण में लिंग जांच को गंभीर अपराध बताते हुए इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। सीडीपीओ बालम राम वर्मा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Jogindarnagar, Mandi | Jul 10, 2026

*बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा* 

 *जोगिंदर नगर, उमेश कुमार।* 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल हरी सिंह,शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

*बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा* *जोगिंदर नगर, उमेश कुमार।* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल हरी सिंह,शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Jogindarnagar, Mandi | Jul 9, 2026

बीड़ बिलिंग वैली कैफे बीड़ रोड़ के संचालक अरुण कुमार ने बीड़ हुई आगजनी घटना प्रभावित परिवार की की सहायता* राशन व घर का जरूरी सामान अन्य समाजसेवीयों से भी की इस परिवार की मदद की अपील

बीड़ बिलिंग वैली कैफे बीड़ रोड़ के संचालक अरुण कुमार ने बीड़ हुई आगजनी घटना प्रभावित परिवार की की सहायता* राशन व घर का जरूरी सामान अन्य समाजसेवीयों से भी की इस परिवार की मदद की अपील

Jogindarnagar, Mandi | Jul 9, 2026