सागर नगर: महार रेजिमेंट के सामने खेत में मिला युवक का पत्थर से कुचला हुआ शव, कैंट पुलिस कर रही है जांच
केंट थाना क्षेत्र में महार रेजिमेंट के सामने स्थित खेत में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला।सुबह करीब 9 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान भैंसा निवासी मनोज अहिरवार (33) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की।फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।