पुपरी सहित गाढ़ा, गंगटी, बेदौल आदि स्थानों पर रविवार को मुहर्रम पर्व पूरी श्रद्धा व धार्मिक जोस के साथ मनाया गया। इस मौके पर रविवार को 5 बजे शाम में विभिन्न स्थानों से ताजिया निकाली गई। तथा एक स्थान पर इकठ्ठा होकर या हुसैन या अली नारो के साथ शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश किया गया।