मोरंग: किन्नौर ज़िले में ऐतिहासिक डाखरेन मेले का हुआ समापन, ग्रामीण अब शुरू करेंगे खेतीबाड़ी के काम
Morang, Kinnaur | Jul 20, 2025 ज़िला के लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ऐतिहासिक डाखरेन मेले का समापन हुआ है।ऐसे में ज़िला के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अब रविवार से मेले के दौरान रुके हुए सभी प्रकार के खेतीबाड़ी के काम शुरू करेंगे।ज़िला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में डाखरेन मेले के समापन के बाद रविवार सुबह 11 बजे के आसपास लोग अब स्थानीय देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने मंदिर भी पहुँचे है।