फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के ग्राम राघोपुर के पास कार और छोटे हाथी की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
भुता थाना क्षेत्र के बीसलपुर मार्ग ग्राम राघोपुर के पास बुधवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार हेतु बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।