गुना नगर: अंबेडकर भवन के पास 1 व्यक्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार के बाद भोपाल किया गया रेफर
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबेडकर भवन के पास बीती रात को 1 व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल व्यक्ति को समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति की पहचान गुना के घोसीपुरा के रूप में हुई है। व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर भोपाल उच्च उपचार के लिए रेफर किया है।