छिबरामऊ: महुआ नगला की रहने वाली एक महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के महुआ नगला की रहने वाली एक महिला को उसके ही पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया वहीं महिला कोतवाली पहुंची जहां उसने लिखित रूप से एक प्रार्थना पत्र सौंपा। मंगलवार की दोपहर 12:45 पर पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की।वही इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया मामले की जांच कर होगी करवाई।