ओरमांझी: नशापान के खिलाफ जागरूकता अभियान जागरूकता रैली निकाली गयी
नशापान के खिलाफ जागरूकता अभियान को लेकर शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी। अभियान की शुरुआत ओरमांझी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई। शिक्षकों व बच्चों ने नशा के खिलाफ जागरूकता रैली स्कूल परिसर से निकाली गयी जो थाना चौक होते हुए वापस विद्यालय में समाप्त हुई।