महाराजगंज: गजियापुर में घर पर खेलते समय चारा मशीन में मासूम बालिका का अंगूठा कटा, हुई लहूलुहान
28 मार्च शनिवार शाम 6:00 बजे घर में चारा मशीन के पास खेलते समय, एक मासूम बालिका का दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया। जिसमें बालिका का अंगूठा बुरी तरह कट कर लहू लुहान हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने निजी वाहन से ही आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। बालिका का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।