ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर का एक प्रतिनिधिमंडल कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त से मुलाकात कर पत्रकार हित में एक मांग पत्र सौंपा है। सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से राज्य भर में पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना को लागू करने की मांग रखी गई है। सभी जिलों में प्रेस क्लब की स्थापना और पत्रकारों को 25 लाख तक स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा देने की मांग रखी गई।