डोभी बाजार से होकर गुजरने वाले दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पथ एवं डोभी गया सड़क मार्ग के छह लेन चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह सड़क क्षेत्रीय विकास, तेज यातायात और सुरक्षित आवागमन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य हाईवे के दोनों ओर सर्विस पथ