गोरखपुर: कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के कैण्ट थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोहन साहनी और सुमित निषाद के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया गया है। मामला थाना कैण्ट में दर्ज मु0अ0सं0 66/2025 से जुड़ा है, जिसमें धारा 304(2), 317(2), 3(5) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गई है।