अरवल: शिक्षक संघ ने मसूदा विद्यालय के प्रधानाध्यापक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
Arwal, Arwal | May 27, 2025 अंबेडकर वाचनालय में मसूदा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार की हार्ट अटैक से मौत होने के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गुप्त के सदस्यों के द्वारा किया गया। इस मौके पर शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि राहुल कुमार एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। जिन्होंने शिक्षा में अलग पहचान बनाई थी।