अरवल: दुना छपरा में बिजली के करंट से वशिष्ठ राम की मौत, गांव में शोक
Arwal, Arwal | May 27, 2025 प्रसाद इंग्लिश के समीप दुना छपरा में मंगलवार दोपहर 12 को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गांव के निवासी वशिष्ठ राम की बिजली के करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे किसी कार्य के दौरान बिजली के संपर्क में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।