निज़ामाबाद: रानीपुर रजमो में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,ग्राम प्रधान मान सिंह पटेल ने लगाए सैकड़ों पौधे
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ब्लॉक मोहम्मदपुर के अंतर्गत ग्राम सभा रानीपुर रजमों मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है ।और जिसमें ग्राम प्रधान मानसिंह पटेल की उपस्थिति में सैकड़ो पौधे भी लगाए गए। पौधों में पानी भी दिया गया ।वही विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गोपाल कुमार वन अधिकारी मोहम्मदपुर, बताया कि मनुष्य का सच्चा दोस्त पेड़ होता है ।