अरवल: प्रसादी इंग्लिश सकरी के पास सड़क हादसे में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | May 24, 2025 शनिवार दोपहर 2:00 बजे प्रसादी इंग्लिश सकरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक युवक साकेत कुमार, पिता संजय शर्मा, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।