बसवा: बांदीकुई में रातभर कोहरा, सुबह का तापमान 7 डिग्री, दिनभर शीतलहर से लोग ठिठुरे, रेल मार्गों पर ट्रेनों की गति प्रभावित
बांदीकुई सहित आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शहर में मंगलवार बुधवार रातभर घना कोहरा छाया रहा और बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ।बुधवार रात 8:00 से फिर शहर में कोहरा छाने लगा गया। मंगलवार रात 9 बजे से ही शहर में कोहरा छाना शुरू हो गया था। पूरी रात ठंडी हवाओं के साथ कोहरा छाया