जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के बहेराडीह गांव के पास में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी डॉ. सुरेश देवांगन शामिल हुए और प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती माता की तेलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया है. इस दौरान गांव के जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।