खागा: किशनपुर पुलिस ने गांजा तस्कर रितिक सैनी को 5 किलो 104 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, कार्रवाई की
Khaga, Fatehpur | Nov 19, 2025 फ़तेहपुर जिले के किशनपुर पुलिस ने शातिर गांजा तस्कर को 5 किलो 104 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाही की है। पकड़ा गया रितिक सैनी पुत्र नरेश सैनी झाल थाना अशोथर को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने देते हुए बताया कि गांजा तस्करी के लिए आये युवक को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है