भीलवाड़ा: वन पर्यावरण मंत्री का भीलवाड़ा दौरा, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में बजट घोषणाओं, पौधारोपण व विभाग पर चर्चा
राज्य सरकार वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, भीलवाड़ा के क्षेत्रीय कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कही।