मैनपुरी: ज्योति तिराहे पर रास्ता बंद किए जाने का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।
सोमवार को शहर के ज्योति तिराहे पर निकलने का आम रास्ता बंद किया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर दबंगों द्वारा मारपीट की गई। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित की ओर से शिकायत थाने पर की गई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।