खंडवा नगर: खंडवा: मेला ग्राउंड में बन रहा 81 फीट का रावण, दशहरे पर होगा ऐतिहासिक दहन
खंडवा के नवचंडी माता मंदिर पास मेला ग्राउंड में इस बार दशहरा खास होने वाला है। यहाँ 81 फिट ऊँचा रावण कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। बांस, कपड़े और आतिशबाजी से बने इस रावण के साथ कुंभकर्ण व मेघनाथ की प्रतिमाएँ भी सजेंगी। आयोजन समिति ने सुरक्षा इंतजामों के साथ भव्य दहन की तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी रविवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।