नैनवां: नैनवां क्षेत्र में गौ-तस्करी का बड़ा खुलासा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कंटेनर में करीब 20 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए
नैनवां थाना क्षेत्र की बाछोला पंचायत के भट्टों के नया गांव में एक बार फिर गौ-तस्करी का शर्मनाक मामला सामने आया है। ग्रामीणों, विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर गोवंश से भरे एक कंटेनर को रोककर गौ-तस्करी का पर्दाफाश किया। कंटेनर में करीब 20 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे, जिन्हें निर्दयता से ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि तस्करी के लिए तीन बाइकों