रामपुर: शादी की मढैया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 28, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र के शादी की मढैया गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मौसी रखवा दिया है।घटना शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।