रायबरेली: हरचंदपुर मार्ग में एक पुलिया से टकराने के बाद बाइक सवार युवक नहरिया में गिरा, गंभीर घायल
11 मार्च शुक्रवार शाम 4 बजे महाराजगंज से हरचंदपुर की ओर जाते समय युवक की बाइक,अचानक अनियंत्रित होकर एक पुलिया से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक समेत युवक नहरिया में जा गिरा। आसपास लोग मौजूद थे। युवक को आनन फ़ानन नहरिया से निकाला। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे राहगीरों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।