समस्तीपुर जिले के चकमेहसी पुलिस ने थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में एक घर से लाखों रुपए बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चकमेहसी पुलिस को एक घर में शराब होने की गुप्त सूचना मिली। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस ने सैदपुर बाजार समिति के निकट सड़क किनारे कृष्णा राय के झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी कर दी।