जानकीनगर आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को जानकीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष परीक्षित पासवान ने की। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज भी उपस्थित रहे।