करछना: औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन जारी है
औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले का बीते 6 मार्च से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी माह में स्नातक व पैरा स्नातक की परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 55 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। लेकिन परीक्षा परिणाम फल घोषित होने पर मात्र 5 हजार छात्र पास हुए।