बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की हरकतों से तंग आकर युवती ने दी जान, अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने का आरोप
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर की अश्लील हरकतों से परेशान होकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि आरोपी नरेंद्र राजपूत ने युवती की तस्वीर एडिट कर अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। विरोध करने पर उसने गालियां दीं और धमकी भी दी। आहत युवती ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में फंदा लगा लिया।