बरेली: बरेली में 'वीरांगना यूनिट' की शुरुआत, महिला कमांडो करेंगी सड़क पर गश्त
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘वीरांगना यूनिट’ का शुभारंभ किया। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में बनी इस महिला एसओजी कमांडो टीम में 8 प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल शामिल हैं, जो नंचकु, लाठी-कॉम्बैट, मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा तकनीकों में माहिर हैं।