चूरू: वार्ड 58 के चैन स्नेचिंग मामले में पुलिस ने बदमाशों का महिला ड्रेस में निकाला पैदल जुलूस, लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे
Churu, Churu | Dec 8, 2025 चूरू के वार्ड 58 में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हुई चैन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों की गढ़ से सुभाष चौक तक पैदल परेड करवाई। सभी आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे। चारों के सिर मुंडे हुए थे और कान पकड़कर नंगे पैर चल रहे थे।