कुडू: वंदे मातरम् बहस: पीएम मोदी का भाषण हताशा भरा, प्रियंका ने रखे तथ्य, सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर किया हमला
लोकसभा में वंदे मातरम् पर हुई बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण की तुलना करते हुए लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई चर्चा हताशा और बेहद संकीर्ण सोच से भरी थी।