घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डैम सारनी के खोले गए 3 गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा करीब 2500 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी का शुक्रवार को 3 गेट खोले गए। डेम के 3 गेट खोलकर तवा नदी में करीब 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिससे मेंटेन करने के लिए डेम के 3 गेट खोलकर तवा नदी में करीब 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।