महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय मिठ्ठे में काली माता मंदिर से इटावा कानपुर NH-19 तक जाने वाला करीब 400 मीटर डामर संपर्क सड़क बीते 18 वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली से नाराज़ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया है।